Skip to main content

Home remedies for loose motion | लूज़ मोशन को ठीक करने के घरेलु नुस्ख़े

Home remedies for loose motion | लूज़ मोशन को ठीक करने के घरेलु नुस्ख़े


Home remedies for loose motion|लूज़ मोशन को ठीक करने के घरेलु नुस्ख़े : डायरिया जिसको हिंदी में दस्त या लूज़ मोशन  बोलते है। इसके बारे में तो आप सबको पता होगा। इसका सामना आपने कभी न कभी किया होगा। शुरू में जब आपको २ से ३ घंटे में १ बार टॉयलेट जाना होता है तो तब तक तो ठीक है। लेकिन कुछ समय के बाद यदि आप इसका सही से कुछ समाधान या फिर दवाई का इंतजाम नहीं करते तो यह यह स्थिति बढ़ जाती है और आपको १ घंटे में २ से ३ बार तक भी जाना पड़ जाता है।
इसलिए आपको जैसे ही पता चले की आपको डायरिया या लूज़ मोशन की शिकायत हो चुकी है तो तुरंत आपको उन उपायों को अपनाना चाहिए जिसको हम आपके साथ आगे की पोस्ट में साझा करेंगे।

Home remedies for loose motion | लूज़ मोशन को ठीक करने के घरेलु नुस्ख़े

डायरिया आपको बहुत से कारणों के कारण हो सकता है और गर्मियों के मौसम में और बरसात के मौसम में तो अक्सर यह बहुत से लोगों को हो जाता है। लूज़ मोशन होने का मुख्य कारण रोटा नाम का वायरस है। यह वायरस डायरिया होने के लिए जिम्मेदार होता है।
यदि आप कुछ ऐसा खाना खा लेते है जिसके कारण आपका पेट ख़राब हो जाये तब आपको लूज़ मोशन हो सकता है इसलिए आपको शादियों  में जाकर ज़्यादा नहीं खाना चाहिए नहीं तो इससे आपका पेट ख़राब हो सकता है और आपको डायरिया होने का चांस रहता है।

बरसात के मौसम में अक्सर सप्लाई का पानी ज्यादा साफ़ नहीं आता या फिर पानी अगर आपको गंदा लगता है तो आपको इसको उबालकर पीना चाहिए। साफ़ पानी न पीने से भी आपको डायरिया हो सकता है।
आपको अपने आस पास रहने की जगह को भी साफ़ करके रखना चाहिए इससे भी डायरिया फैलने का खतरा रहता है। 
लूज़ मोशन में आपको पेट में दर्द होने लग जाता है। शरीर से दस्त के कारण बहुत सा पानी निकल जाता है। यह स्थिति ज्यादा होने पर आपको बहुत कमजोरी का अनुभव होता है और खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। कभी कभी तो दस्त के साथ ख़ून भी आता है। इसलिए आपको दस्त होने पर तुरंत इसका इलाज करने पर ध्यान देना चाहिए अगर स्थिति आपके काबू से बाहर चली जाये तो आपको तुरंत डॉक्टर को संपर्क करना चाहिए।
लेकिन शुरू शुरू में आप अपने घरेलु नुस्खों की मदद से भी इस पर आसानी से काबू पा सकते है।

Home remedies for loose motion | लूज़ मोशन को ठीक करने के घरेलु नुस्ख़े

सबसे प्रसिद्ध घरेलु इलाज में ओआर एस (ORS) घोल का नाम सबसे पहले आता है। ORS घोल को बनाने के लिए आपको सबसे पहले १ गिलास पानी को अच्छे से उबाल लेना है और इसको ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। कुछ देर बाद जब यह ठंडा हो जाये तब आपको इसमें १ निम्बू निचोड़कर डालना है। इसके साथ में आपको आधा चम्मच से थोड़ा कम नमक डाल सकते है नमक की जगह अगर सेंधा नमक हो तो वह और अच्छा है। आप इसमें स्वाद के लिए 1 चम्मच चीनी भी मिला सकते है।
आपको हर 1 घंटे में इसको लेना है इससे आपके शरीर में जो दस्त के कारण पानी की कमी हो गयी थी वह दूर हो जाएगी। आपको इसको बहुत ज्यादा बनाकर नहीं रख देना जिससे आप बाद में जरुरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सके। आपको बार बार जब भी पीना हो ताज़ा ही बनाना है। बनाकर रख देने से इसमें बैक्टीरिया हो सकते है। यह बहुत ही अच्छा है इसके करने से ही आपके दस्त बंद हो जायेंगे और आप डायरिया से मुक्त हो जायेंगे। पूरा पढ़े 

Comments

Popular posts from this blog

How to stop hair fall | बाल का झड़ना कैसे रोके

How to stop hair fall | बाल का झड़ना कैसे रोके How to stop hair fall | बाल का झड़ना कैसे रोके : आजकल का खानपान या दिनचर्या के कारण बाल झड़ने की समस्या इस तरह से बढ़ चुकी है की सभी इससे परेशान है। अगर इसको समय पर नहीं रोका गया तो यह गंजेपन का कारण भी बन सकता है। बाल का हमारे शरीर की चेहरे की सुंदरता में बहुत बड़ी भूमिका है आप किसी व्यक्ति को बाल के साथ और उसी  को बिना बाल के देखते है तो आपको भी इसका अहसास हो जाता है। जब आपके बाल झड़ने चालू हो जाते है तो नहाते समय और कँघी करते समय बहुत से बाल टूट जाते है जिसको देख कर आपकी चिंता और बढ़ जाती है। इससे आपके सिर पर धीरे धीरे बाल कम होने शुरू हो जाते है। ऐसे में जब आप दुसरो को भरपूर बालों के साथ देखते है तो आपको बहुत दुःख होता है। बाल एक प्रकार का गहना ही है। आदमियों के बाल औरतों के बालों की तुलना में ज्यादा झड़ते देखे गए है। तभी 50 से 60 की उम्र में बहुत से आदमियों के बाल बहुत कम हो जाते है या फिर उनके सिर पर कोई भी बाल नहीं बचता। लेकिन दूसरी तरफ औरतों को और लड़कियों को भी बाल झड़ने से बहुत निराशा होती है क्योकि हर लड़की लम्बे औ...

Home remedies for pimples | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े

Home remedies for pimples | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े Home remedies for pimples | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े : आजकल के युवा पिम्पल्स की समस्या से पीड़ित दिखाई देते है यह बहुत से लोगों को युवावस्था में अक्सर हो जाता है। लेकिन किसी किसी को बहुत कम तो किसी किसी को यह बहुत ज़्यादा होता है। जिससे उनका चेहरा ख़राब दिखता है। ऐसी उम्र में जब अच्छा दिखने की चाहत होती है लेकिन ऐसे में अगर पिम्पल आपके चेहरे पर निकल जाये तब आप कितना ही मेकअप या दूसरी चीज़ क्यू न प्रयोग कर लो लेकिन सब बेकार हो जाता है क्यों की सबका ध्यान आपके पिम्पल पर ही जाता है। पिम्पल जब निकलते है तब तो बुरे दिखाई ही देते है जाने के बाद भी यह चेहरे पर बहुत बार निशान छोड़ जाते है। जिससे यह और ज़्यादा सिरदर्दी बन जाते है। इसलिए हर कोई इसको होने नहीं देना चाहता। What causes of pimples | पिम्पल्स होने के क्या कारण है पिम्पल्स होने के बहुत से कारण हो सकते है। जब आप किशोर अवस्था से जवानी में कदम रखते है तो आपके शरीर में बहुत से हार्मोनल बदलाव आते है जिसके कारण लड़के और लड़कियों को यह चेहरे पर निकल आते ...

Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े

Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े : सर्दियों का मौसम आते आते या फिर उससे पहले भी सर्दी जुखाम होना शुरू हो जाता है। जब आप इधर उधर जाते है तो बहुत से लोग छींकते नज़र आ जायेंगे। सर्दी जुखाम होने के बहुत से कारण होते है जिनके कारण आपको सर्दियों के मौसम में जुखाम शुरू हो जाता है। किन्हीं लोगों को सर्दियाँ आने की जरुरत नहीं होती उनका पुरे साल ही सर्दी जुखाम लगा रहता है। Causes of cold | सर्दी जुखाम के कारण सर्दी जुखाम होने का मुख्य कारण आपका कमज़ोर इम्यून सिस्टम का होना है। यदि आपका इम्यून सिस्टम मज़बूत है तो आपको ज़्यादा सर्दी होने पर भी जुखाम नहीं पकड़ेगा लेकिन अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आपको थोड़ी सी सर्दी शुरू होने पर भी जुखाम पकड़ लेगा और ऐसे लोगों को  तो सर्दी आने की भी जरुरत भी नहीं पड़ती उनको सारे साल कुछ न कुछ सर्दी जुखाम लगा ही रहता है। ऐसे लोगों को सबसे पहले अपना इम्यून सिस्टम को मज़बूत करना होगा जिससे वो न केवल सर्दी जुखाम बल्कि अन्य बीमारियाँ भी उनको न पकड़ सके...