Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े
Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े: सर्दियों का मौसम आते आते या फिर उससे पहले भी सर्दी जुखाम होना शुरू हो जाता है। जब आप इधर उधर जाते है तो बहुत से लोग छींकते नज़र आ जायेंगे। सर्दी जुखाम होने के बहुत से कारण होते है जिनके कारण आपको सर्दियों के मौसम में जुखाम शुरू हो जाता है। किन्हीं लोगों को सर्दियाँ आने की जरुरत नहीं होती उनका पुरे साल ही सर्दी जुखाम लगा रहता है।
Causes of cold | सर्दी जुखाम के कारण
सर्दी जुखाम होने का मुख्य कारण आपका कमज़ोर इम्यून सिस्टम का होना है। यदि आपका इम्यून सिस्टम मज़बूत है तो आपको ज़्यादा सर्दी होने पर भी जुखाम नहीं पकड़ेगा लेकिन अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आपको थोड़ी सी सर्दी शुरू होने पर भी जुखाम पकड़ लेगा और ऐसे लोगों को तो सर्दी आने की भी जरुरत भी नहीं पड़ती उनको सारे साल कुछ न कुछ सर्दी जुखाम लगा ही रहता है।
ऐसे लोगों को सबसे पहले अपना इम्यून सिस्टम को मज़बूत करना होगा जिससे वो न केवल सर्दी जुखाम बल्कि अन्य बीमारियाँ भी उनको न पकड़ सके।
सर्दी के मौसम के शुरू होते ही आपको पहले गर्म कपड़े पहनने चालू कर देने चाहिए जिससे आपको सर्दी न लगे इसके साथ साथ फ्रीज का ठंडा पानी तो बिलकुल भी नहीं पीना चाहिए।
Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े
आप अपने शरीर को गर्म रखने के लिए बाजरा की रोटी का सेवन सर्दियों में कर सकते है यह बहुत गर्म होता है इसको देसी घी के साथ खाये। यह आपके शरीर को गर्मी देगा और इम्यून सिस्टम को भी मज़बूत करेगा। बाजरा आपको आसानी से मार्किट में मिल जायेगा आपको इसको पिसवा कर रोटी बनानी है।
सर्दियों में अदरक की चाय पीने का चलन है क्योकि यह आपके शरीर को गर्मी देता है। जब भी आप चाय बनाये आपको अदरक के छोटे टुकड़े को कुचल कर चाय में डालना है। फिर इसको गर्म गर्म आप पी सकते है यह आपके जुखाम को दूर कर देगा।
शहद का सेवन भी आपको सर्दी जुखाम से बचाता है इसका सेवन न केवल शरीर को गर्म रखता है बल्कि आपके इम्यून सिस्टम को भी मज़बूत करता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते है। आपको रोज़ सुबह के समय 1 चम्मच शहद का सेवन 1 गिलास पानी में मिलाकर करना चाहिए।
सर्दी जुकाम से बचने के लिए आप तुलसी का सहारा भी ले सकते है। तुलसी में बहुत से एंटीबैक्टीरियल , एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते है। आपको 8 से 10 तुलसी की पत्तियों को लेकर इसको थोड़ा पीसकर चाय में डालना है और उबालकर पीना है।
यदि आप माँसाहारी है तो आप चिकेन का सूप भी बना कर पी सकते है। आपको चिकन का ताज़ा सूप बनाकर गर्म गर्म पीना है यह आपको जुकाम से राहत दिलाने में बहुत मदद करेगा। पूरा पढ़े
Comments
Post a Comment