Skip to main content

Home remedies for pimples | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े

Home remedies for pimples | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े


Home remedies for pimples | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े: आजकल के युवा पिम्पल्स की समस्या से पीड़ित दिखाई देते है यह बहुत से लोगों को युवावस्था में अक्सर हो जाता है। लेकिन किसी किसी को बहुत कम तो किसी किसी को यह बहुत ज़्यादा होता है। जिससे उनका चेहरा ख़राब दिखता है। ऐसी उम्र में जब अच्छा दिखने की चाहत होती है लेकिन ऐसे में अगर पिम्पल आपके चेहरे पर निकल जाये तब आप कितना ही मेकअप या दूसरी चीज़ क्यू न प्रयोग कर लो लेकिन सब बेकार हो जाता है क्यों की सबका ध्यान आपके पिम्पल पर ही जाता है।
पिम्पल जब निकलते है तब तो बुरे दिखाई ही देते है जाने के बाद भी यह चेहरे पर बहुत बार निशान छोड़ जाते है। जिससे यह और ज़्यादा सिरदर्दी बन जाते है। इसलिए हर कोई इसको होने नहीं देना चाहता।

What causes of pimples | पिम्पल्स होने के क्या कारण है

पिम्पल्स होने के बहुत से कारण हो सकते है। जब आप किशोर अवस्था से जवानी में कदम रखते है तो आपके शरीर में बहुत से हार्मोनल बदलाव आते है जिसके कारण लड़के और लड़कियों को यह चेहरे पर निकल आते है। किसी किसी को पानी कम पिने की आदत होती है और कोई काम में व्यस्त होने के कारण दिन में पानी नहीं पी पाता। जिसके कारण उनके पेट में गर्मी बन जाती है और यह गर्मी पिम्पल्स के रूप में चेहरे पर दिखाई देती है इसके साथ किसी को जीभ में छाले भी पड़ जाते है।
यदि आप गर्मियों के मौसम में बाहर धूप में जाते है और धुप के साथ दिनभर की धूल मिटटी भी आपके चेहरे पर लग जाती है ऐसे में अगर आप घर आकर पानी से अपना चेहरा साफ़ नहीं करते तो आपके चेहरे के रोम छिद्र बंद हो जाते है जिसके कारण आपको पिम्पल हो सकते है।
यदि आपका पेट सही नहीं रहता मतलब आपको कब्ज़ की अक्सर शिकायत रहती है तो यह भी पिम्पल्स का एक कारण है। आपको अगर अपने चेहरे पर बहुत प्रकार के मेकअप , क्रीम, फाउंडेशन आदि लगाने का शोक है तो इन केमिकल युक्त क्रीम से आपके चेहरे पर पिम्पल निकल जाते है जब आपके चेहरे पर यह सूट नहीं करते। 
कभी कभी जब आपको एक पिम्पल निकल आता है और आप इसको जल्दी ठीक करने के चक्कर में इसको अपने हाथ से निचोड़ने लग जाते है तो इसके कारण भी इसमें होने वाला मवाद दूसरी जगह लग कर और पिम्पल होने का कारण बनता है।
किन्ही लोगों की त्वचा बहुत ऑयली होती है उनको देख कर ऐसे लगता है जैसे उनने अपने चेहरे पर कोई तेल लगा रखा है ऐसे लोगों को भी यदि सही से अपनी त्वचा की सफ़ाई नहीं करते तो पिम्पल निकल आते है। इसके साथ साथ यदि आप बाहर के गोल गप्पे , बर्गर और चौमीन आदि खाने के शौकीन है तब भी इसमें मिले चाट मसाले के कारण आप पिम्पल्स से पीड़ित हो सकते है।

Home remedies for pimples | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े

आपने पिम्पल निकलने के तो सभी कारण जान लिए अब हम आपको इसको घरेलु उपायों से ठीक करने के बारे में बताएँगे।
पिम्पल को ठीक करने का सबसे अच्छा तरीका है मुल्तानी मिटटी का प्रयोग। मुल्तानी मिट्टी को आप पंसारी की दूकान से ले आएं अब इसको पानी में भिगो कर रख दे जिससे यह पूरी तरह गल जाये। इसके बाद आप इसमें थोड़ा सा ग़ुलाब जल डाल कर इसका पेस्ट बना कर अपने पिम्पल वाली जगह पर लगा ले। यह बहुत ठंडा होता है 2 से 3 दिन के प्रयोग से यह आपके पिम्पल को ठीक कर देगा।
यदि आपका चेहरा बहुत ऑयली है ऐसे में आपको इसको कच्चे दूध से रुई की सहायता से इसकी प्रतिदिन सफाई करनी चाहिए। आप संतरे के छिलके को सूखा कर उसके पाउडर का पेस्ट बना कर अपने चेहरे पर लगा सकते है यह भी आपको पिम्पल से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। आप अपने पेट के ख़राब होने की स्थिति में सुबह खाली पेट 1 गिलास पानी में 1 निम्बू निचोड़कर पी सकते है। इसका प्रयोग आप जब तक आपका पेट सही नहीं हो जाता तब तक कर सकते है। इससे आपके पिम्पल दूर होने में मदद मिलेगी। पूरा पढ़े 

Comments

Popular posts from this blog

How to stop hair fall | बाल का झड़ना कैसे रोके

How to stop hair fall | बाल का झड़ना कैसे रोके How to stop hair fall | बाल का झड़ना कैसे रोके : आजकल का खानपान या दिनचर्या के कारण बाल झड़ने की समस्या इस तरह से बढ़ चुकी है की सभी इससे परेशान है। अगर इसको समय पर नहीं रोका गया तो यह गंजेपन का कारण भी बन सकता है। बाल का हमारे शरीर की चेहरे की सुंदरता में बहुत बड़ी भूमिका है आप किसी व्यक्ति को बाल के साथ और उसी  को बिना बाल के देखते है तो आपको भी इसका अहसास हो जाता है। जब आपके बाल झड़ने चालू हो जाते है तो नहाते समय और कँघी करते समय बहुत से बाल टूट जाते है जिसको देख कर आपकी चिंता और बढ़ जाती है। इससे आपके सिर पर धीरे धीरे बाल कम होने शुरू हो जाते है। ऐसे में जब आप दुसरो को भरपूर बालों के साथ देखते है तो आपको बहुत दुःख होता है। बाल एक प्रकार का गहना ही है। आदमियों के बाल औरतों के बालों की तुलना में ज्यादा झड़ते देखे गए है। तभी 50 से 60 की उम्र में बहुत से आदमियों के बाल बहुत कम हो जाते है या फिर उनके सिर पर कोई भी बाल नहीं बचता। लेकिन दूसरी तरफ औरतों को और लड़कियों को भी बाल झड़ने से बहुत निराशा होती है क्योकि हर लड़की लम्बे औ...

Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े

Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े : सर्दियों का मौसम आते आते या फिर उससे पहले भी सर्दी जुखाम होना शुरू हो जाता है। जब आप इधर उधर जाते है तो बहुत से लोग छींकते नज़र आ जायेंगे। सर्दी जुखाम होने के बहुत से कारण होते है जिनके कारण आपको सर्दियों के मौसम में जुखाम शुरू हो जाता है। किन्हीं लोगों को सर्दियाँ आने की जरुरत नहीं होती उनका पुरे साल ही सर्दी जुखाम लगा रहता है। Causes of cold | सर्दी जुखाम के कारण सर्दी जुखाम होने का मुख्य कारण आपका कमज़ोर इम्यून सिस्टम का होना है। यदि आपका इम्यून सिस्टम मज़बूत है तो आपको ज़्यादा सर्दी होने पर भी जुखाम नहीं पकड़ेगा लेकिन अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आपको थोड़ी सी सर्दी शुरू होने पर भी जुखाम पकड़ लेगा और ऐसे लोगों को  तो सर्दी आने की भी जरुरत भी नहीं पड़ती उनको सारे साल कुछ न कुछ सर्दी जुखाम लगा ही रहता है। ऐसे लोगों को सबसे पहले अपना इम्यून सिस्टम को मज़बूत करना होगा जिससे वो न केवल सर्दी जुखाम बल्कि अन्य बीमारियाँ भी उनको न पकड़ सके...