Skip to main content

How to stop hair fall | बाल का झड़ना कैसे रोके

How to stop hair fall | बाल का झड़ना कैसे रोके


How to stop hair fall | बाल का झड़ना कैसे रोके: आजकल का खानपान या दिनचर्या के कारण बाल झड़ने की समस्या इस तरह से बढ़ चुकी है की सभी इससे परेशान है। अगर इसको समय पर नहीं रोका गया तो यह गंजेपन का कारण भी बन सकता है। बाल का हमारे शरीर की चेहरे की सुंदरता में बहुत बड़ी भूमिका है आप किसी व्यक्ति को बाल के साथ और उसी  को बिना बाल के देखते है तो आपको भी इसका अहसास हो जाता है।
जब आपके बाल झड़ने चालू हो जाते है तो नहाते समय और कँघी करते समय बहुत से बाल टूट जाते है जिसको देख कर आपकी चिंता और बढ़ जाती है। इससे आपके सिर पर धीरे धीरे बाल कम होने शुरू हो जाते है। ऐसे में जब आप दुसरो को भरपूर बालों के साथ देखते है तो आपको बहुत दुःख होता है।
बाल एक प्रकार का गहना ही है। आदमियों के बाल औरतों के बालों की तुलना में ज्यादा झड़ते देखे गए है। तभी 50 से 60 की उम्र में बहुत से आदमियों के बाल बहुत कम हो जाते है या फिर उनके सिर पर कोई भी बाल नहीं बचता।
लेकिन दूसरी तरफ औरतों को और लड़कियों को भी बाल झड़ने से बहुत निराशा होती है क्योकि हर लड़की लम्बे और घने बाल की कामना करती है। बहुत से आदमियों के बहुत कम उम्र में जब बाल झड़ जाते है तो उनको शादी करने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है क्योकि कोई भी लड़की गंजे आदमी से शादी नहीं करना चाहती।

Hair fall reason | बाल झड़ने के कारण:

बाल झड़ने के बहुत से कारण हो सकते है जिस प्रकार आप यदि बहुत से हेयर प्रोडक्ट का प्रयोग करते हो जैसे आप केमिकल युक्त शैम्पू, डाई, कंडीशनर, और जेल का प्रयोग करते है तो इसका आपके बालों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। जेल का प्रयोग करके लड़के अपने बालों को खड़ा करके तो बहुत खुश होते है लेकिन लगातार इस्तेमाल करने वाले कुछ समय बाद कम होते अपने बालों को देखकर इसके ग़लत असर को समझ जाते है।
इसलिए आपको इस प्रकार के किसी भी जेल या केमिकल युक्त शैम्पू, कंडीशनर का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आपके खाने में यदि पोषक तत्वों की कमी है जैसे विटामिन बी की कमी के कारण भी बाल झड़ने की समस्या हो जाती है। 
इसलिए आपको हर प्रकार की फ़ल सब्जियों का सेवन करना चाहिए जिससे आपको खाने के सभी पोषक तत्व आपके बालों को हासिल हो। यदि आपको डैंड्रफ की समस्या है तो भी इससे आपके बाल झड़कर कम हो सकते है। आपको इसलिए ऐसे में डैंड्रफ का पहले इलाज करना चाहिए।
आप अगर कुछ बहुत तेज़ एंटी बायोटिक दवाई का सेवन किसी बीमारी के लिए कर रहे है तो इससे भी आपके बाल झड़ने की समस्या शुरू हो सकती है। इसके अलावा यदि आप स्ट्रेस में रहते है तो इससे आपके बाल झड़ने लग जाते है।

How to stop hair fall | बाल का झड़ना कैसे रोके:

बाल झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ बहुत ही अच्छे घरेलु नुस्खों का प्रयोग कर सकते है जो की बहुत कारगर साबित होंगे। आप इसके लिए 2 से 3 प्याज़ ले अब इन प्याज़ को मिक्सी में डाल कर इसका जूस निकाल ले।
इस जूस को आप अपने सिर पर बालों की जड़ो पर लगाकर रखे। 30 से 40 मिनट के बाद इसको आप साफ़ पानी से धो ले यह प्रयोग आप सप्ताह में यदि 3 बार करेंगे तो इससे आपके बाल झड़ने बंद हो जायेंगे ऐसा प्याज़ में मौजूद एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी के कारण होता है। आप बाल झड़ने की समस्या के लिए अलोएवेरा का प्रयोग भी कर सकते है।
अलोएवेरा बहुत से औषधीय गुणों से भरा होता है जिसका प्रयोग आपको राहत देगा। आपको अलोएवेरा की पत्तियों को तोड़ कर लाना है अब इस पत्तियों को बीच में से काट कर इसके गूदा को निकाल लेना है।
इस गूदा को किसी कटोरी में रख कर अच्छे से कुचल लेना है जिससे इसका जूस निकल जाये। इस जूस को आप अपने बालों की जड़ पर रोज़ाना लगा सकते है यह आपके बालों की समस्या को दूर कर देगा।

How to stop hair fall | बाल का झड़ना कैसे रोके:

आप अपने बालों पर जैतून या सरसों के तेल की मालिश भी कर सकते है। यह आपके बालों के डैंड्रफ को दूर करने के लिए बहुत अच्छा साबित होगा जिससे बाल झड़ने की समस्या समाप्त होगी। आप इसके लिए बहुत अच्छा प्रयोग मेथी के दानों का कर सकते है।
मेथी के दाने के प्रयोग के लिए आपको रात को किसी बर्तन में मेथी के थोड़े से दाने भीगने के लिए रात भर के लिए छोड़ देने है।  पूरा पढ़े 

Comments

Popular posts from this blog

Home remedies for pimples | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े

Home remedies for pimples | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े Home remedies for pimples | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े : आजकल के युवा पिम्पल्स की समस्या से पीड़ित दिखाई देते है यह बहुत से लोगों को युवावस्था में अक्सर हो जाता है। लेकिन किसी किसी को बहुत कम तो किसी किसी को यह बहुत ज़्यादा होता है। जिससे उनका चेहरा ख़राब दिखता है। ऐसी उम्र में जब अच्छा दिखने की चाहत होती है लेकिन ऐसे में अगर पिम्पल आपके चेहरे पर निकल जाये तब आप कितना ही मेकअप या दूसरी चीज़ क्यू न प्रयोग कर लो लेकिन सब बेकार हो जाता है क्यों की सबका ध्यान आपके पिम्पल पर ही जाता है। पिम्पल जब निकलते है तब तो बुरे दिखाई ही देते है जाने के बाद भी यह चेहरे पर बहुत बार निशान छोड़ जाते है। जिससे यह और ज़्यादा सिरदर्दी बन जाते है। इसलिए हर कोई इसको होने नहीं देना चाहता। What causes of pimples | पिम्पल्स होने के क्या कारण है पिम्पल्स होने के बहुत से कारण हो सकते है। जब आप किशोर अवस्था से जवानी में कदम रखते है तो आपके शरीर में बहुत से हार्मोनल बदलाव आते है जिसके कारण लड़के और लड़कियों को यह चेहरे पर निकल आते ...

Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े

Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े : सर्दियों का मौसम आते आते या फिर उससे पहले भी सर्दी जुखाम होना शुरू हो जाता है। जब आप इधर उधर जाते है तो बहुत से लोग छींकते नज़र आ जायेंगे। सर्दी जुखाम होने के बहुत से कारण होते है जिनके कारण आपको सर्दियों के मौसम में जुखाम शुरू हो जाता है। किन्हीं लोगों को सर्दियाँ आने की जरुरत नहीं होती उनका पुरे साल ही सर्दी जुखाम लगा रहता है। Causes of cold | सर्दी जुखाम के कारण सर्दी जुखाम होने का मुख्य कारण आपका कमज़ोर इम्यून सिस्टम का होना है। यदि आपका इम्यून सिस्टम मज़बूत है तो आपको ज़्यादा सर्दी होने पर भी जुखाम नहीं पकड़ेगा लेकिन अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आपको थोड़ी सी सर्दी शुरू होने पर भी जुखाम पकड़ लेगा और ऐसे लोगों को  तो सर्दी आने की भी जरुरत भी नहीं पड़ती उनको सारे साल कुछ न कुछ सर्दी जुखाम लगा ही रहता है। ऐसे लोगों को सबसे पहले अपना इम्यून सिस्टम को मज़बूत करना होगा जिससे वो न केवल सर्दी जुखाम बल्कि अन्य बीमारियाँ भी उनको न पकड़ सके...