Skip to main content

Home remedies for ear infection | कान के इन्फेक्शन का घरेलु इलाज

Home remedies for ear infection | कान के इन्फेक्शन का घरेलु इलाज


Home remedies for ear infection | कान के इन्फेक्शन का घरेलु इलाज: कान का इन्फेक्शन ज़्यादातर छोटे बच्चों को हो जाता है लेकिन कभी बड़े लोगों को भी इसका सामना करना पड़ता है। कान के इन्फेक्शन से मतलब आपके कान में किसी भी तरह का दर्द होना, कान से मवाद आना या फिर सुनने में दिक्कत होना आदि आते है। कान के इन्फेक्शन के कारण जब भी आपके कान में दर्द होता है तो यह लगातार कान में बना रहता है जिससे दिन भर तो दिक्कत रहती ही है और सोने में भी समस्या होती है।
कान में मुख्य रूप से 3 परत या कान के तीन हिस्से होते है।  बाहरी कान इसके बाद बीच का कान और अंत में भीतरी कान का हिस्सा। कान में इन्फेक्शन इन्ही तीन हिस्सों में कुछ न कुछ कारण से उत्पन्न होती है।
कान में इन्फेक्शन बाहरी कान में सामान्य रूप वो लोग सामना करते है जो लोग स्विमिंग करते है। जब भी कोई तैराक स्विमिंग करते समय अपने कान में प्लग का इस्तेमाल नहीं करता तो इससे पानी उसके कान में घुस जाता है। कान में पानी घुसने के कारण उनके बाहरी कान में इन्फेक्शन हो जाता है। इसलिए जो भी तैराक स्विमिंग करते है उनको स्विमिंग से पहले अपने कान में सही से कान के प्लग का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे उनके कान का बचाव हो सके।

Causes of ear infection | कान में इन्फेक्शन होने के कारण

कान में इन्फेक्शन होने का एक और मुख्य कारण बैक्टीरिया है जब आपके कान में बैक्टीरिया हो जाते है तो यह भी इन्फेक्शन पैदा करते है। बैक्टीरिया के कारण इन्फेक्शन आपके बीच के कान में होता है। इसकी वजह से आपको कान के बहने की समस्या होती है। बीच के कान में इन्फेक्शन कीड़े के कारण भी होता है जब आपके कान में कोई कीड़ा चला जाता है। बहुत छोटे बच्चो में भी यह कान बहने की समस्या पायी जाती है। इसके अलावा कान के भीतरी हिस्से में इन्फेक्शन ज्यादातर वायरस के कारण होता है।
जब इन्फेक्शन आपके कान के अंदरूनी हिस्से में होता है तो आपको कान में घंटी बजने जैसा अनुभव होता है। इसके अलावा आपको कान में दर्द और आपको सुनाई भी कम देता है । कान में इन्फेक्शन होने पर आपको बहुत से लक्षण नज़र आते है। जैसे आपको इसके होने पर आपको बुख़ार हो जाता है।  आपको कभी कभी सिरदर्द भी हो सकता है। कान में दर्द और कान में कुछ बजना जैसी अनुभूति होना। इसके साथ आपका इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है।

Home remedies for ear infection | कान के इन्फेक्शन का घरेलु इलाज

आप कान के दर्द को ठीक करने के लिए एक बहुत ही पुराना घरेलु नुस्ख़े को प्रयोग कर सकते है जो की हमारी दादी भी यूज़ करती थी। इसके लिए आपको घर में प्रयोग होने वाली सामान्य लहसुन लेनी है। आपको इसमें से 2 से 3 कली को अलग करके छील लेना है। अब आपको 1 चम्मच लेना है इस चम्मच में सरसों का तेल डाल लेना है। अब जो लहसुन की कली आपने छील के अलग करी थी उसको किसी सील बट्टे पर रखकर थोड़ा कुचल लेना है।
इसको अब आपको सरसों के तेल में डालना है। इसे आप 2 से 3 मिनट ऐसे ही चम्मच के साथ गैस के ऊपर रखे यह पूरी तरह से गर्म होकर लहसुन का रस तेल में मिल जायेगा। इसको थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दे। अब इस तेल में अपनी एक ऊँगली डाल कर 1 से २ बूंद अपने दोनों कानों में डाल ले। इसके प्रयोग से आपके कान में दर्द होना, कान का बहना और कान का इन्फेक्शन दूर होता है। यह बहुत ही कारगर उपाय है। इसके अलावा कान में जमा मैल को निकालने के लिए भी यह प्रयोग किया जाता है।
जिन लोगों को कान से सम्बंधित कोई समस्या नहीं है फिर भी उनको कुछ दिनों के बाद यह प्रयोग करना चाहिए। इससे आपके कान के सुनने की क्षमता रहेगी और कोई दिक़्क़त नहीं आएगी। यदि आपको बहुत तेज़ कान में दर्द हो रहा हो और आप इससे तुरंत राहत पाना चाहते है तो आप कुछ बर्फ को किसी कपड़े में बांध कर आपके जिस कान में दर्द हो रहा है उस कान में थोड़ी देर के लिए सिकाई करे। इससे आपका कान थोड़ा सुन्न पड़ जायेगा और आपको दर्द का अनुभव नहीं होगा। कान में कभी दर्द सूखेपन के कारण भी होता है।


Comments

Popular posts from this blog

How to stop hair fall | बाल का झड़ना कैसे रोके

How to stop hair fall | बाल का झड़ना कैसे रोके How to stop hair fall | बाल का झड़ना कैसे रोके : आजकल का खानपान या दिनचर्या के कारण बाल झड़ने की समस्या इस तरह से बढ़ चुकी है की सभी इससे परेशान है। अगर इसको समय पर नहीं रोका गया तो यह गंजेपन का कारण भी बन सकता है। बाल का हमारे शरीर की चेहरे की सुंदरता में बहुत बड़ी भूमिका है आप किसी व्यक्ति को बाल के साथ और उसी  को बिना बाल के देखते है तो आपको भी इसका अहसास हो जाता है। जब आपके बाल झड़ने चालू हो जाते है तो नहाते समय और कँघी करते समय बहुत से बाल टूट जाते है जिसको देख कर आपकी चिंता और बढ़ जाती है। इससे आपके सिर पर धीरे धीरे बाल कम होने शुरू हो जाते है। ऐसे में जब आप दुसरो को भरपूर बालों के साथ देखते है तो आपको बहुत दुःख होता है। बाल एक प्रकार का गहना ही है। आदमियों के बाल औरतों के बालों की तुलना में ज्यादा झड़ते देखे गए है। तभी 50 से 60 की उम्र में बहुत से आदमियों के बाल बहुत कम हो जाते है या फिर उनके सिर पर कोई भी बाल नहीं बचता। लेकिन दूसरी तरफ औरतों को और लड़कियों को भी बाल झड़ने से बहुत निराशा होती है क्योकि हर लड़की लम्बे औ...

Home remedies for pimples | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े

Home remedies for pimples | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े Home remedies for pimples | पिम्पल्स को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े : आजकल के युवा पिम्पल्स की समस्या से पीड़ित दिखाई देते है यह बहुत से लोगों को युवावस्था में अक्सर हो जाता है। लेकिन किसी किसी को बहुत कम तो किसी किसी को यह बहुत ज़्यादा होता है। जिससे उनका चेहरा ख़राब दिखता है। ऐसी उम्र में जब अच्छा दिखने की चाहत होती है लेकिन ऐसे में अगर पिम्पल आपके चेहरे पर निकल जाये तब आप कितना ही मेकअप या दूसरी चीज़ क्यू न प्रयोग कर लो लेकिन सब बेकार हो जाता है क्यों की सबका ध्यान आपके पिम्पल पर ही जाता है। पिम्पल जब निकलते है तब तो बुरे दिखाई ही देते है जाने के बाद भी यह चेहरे पर बहुत बार निशान छोड़ जाते है। जिससे यह और ज़्यादा सिरदर्दी बन जाते है। इसलिए हर कोई इसको होने नहीं देना चाहता। What causes of pimples | पिम्पल्स होने के क्या कारण है पिम्पल्स होने के बहुत से कारण हो सकते है। जब आप किशोर अवस्था से जवानी में कदम रखते है तो आपके शरीर में बहुत से हार्मोनल बदलाव आते है जिसके कारण लड़के और लड़कियों को यह चेहरे पर निकल आते ...

Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े

Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े Home remedies for cold | सर्दी ज़ुखाम को दूर करने के घरेलु नुस्ख़े : सर्दियों का मौसम आते आते या फिर उससे पहले भी सर्दी जुखाम होना शुरू हो जाता है। जब आप इधर उधर जाते है तो बहुत से लोग छींकते नज़र आ जायेंगे। सर्दी जुखाम होने के बहुत से कारण होते है जिनके कारण आपको सर्दियों के मौसम में जुखाम शुरू हो जाता है। किन्हीं लोगों को सर्दियाँ आने की जरुरत नहीं होती उनका पुरे साल ही सर्दी जुखाम लगा रहता है। Causes of cold | सर्दी जुखाम के कारण सर्दी जुखाम होने का मुख्य कारण आपका कमज़ोर इम्यून सिस्टम का होना है। यदि आपका इम्यून सिस्टम मज़बूत है तो आपको ज़्यादा सर्दी होने पर भी जुखाम नहीं पकड़ेगा लेकिन अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आपको थोड़ी सी सर्दी शुरू होने पर भी जुखाम पकड़ लेगा और ऐसे लोगों को  तो सर्दी आने की भी जरुरत भी नहीं पड़ती उनको सारे साल कुछ न कुछ सर्दी जुखाम लगा ही रहता है। ऐसे लोगों को सबसे पहले अपना इम्यून सिस्टम को मज़बूत करना होगा जिससे वो न केवल सर्दी जुखाम बल्कि अन्य बीमारियाँ भी उनको न पकड़ सके...