Home remedies for constipation | घरेलु नुस्ख़े कब्ज़ के लिए
Home remedies for constipation | घरेलु नुस्ख़े कब्ज़ के लिए: पेट ख़राब होना या कब्ज़ इससे आप सभी अच्छे से वाकिफ़ होंगे क्योंकि यह आपको कभी न कभी तो हुआ ही होगा। कब्ज़ होने पर आप पूरा दिन परेशान रहते हो आपका किसी काम में मन नहीं लगता। आप इसके बारे में ही सोचते हो और आपका पेट भी भारी भारी रहता है। कब्ज़ की हालत में आपका पेट जैसे नार्मल रूप से साफ़ होता है ऐसे साफ़ नहीं हो पाता।
आप जब सुबह के समय टॉयलेट में जाते है तो आपको बहुत देर तक टॉयलेट में बैठे रहना पड़ता है। कभी कभी आपको इसमें बहुत ज़ोर लगाना पड़ता है पेट साफ़ करने के लिए और कभी जोर लगाने पर भी आपका पेट साफ़ नहीं होता और आपको दिन में कई बार पेट को साफ़ करने के लिए ऑफिस में टॉयलेट जाना पड़ता है। यह बहुत हताश करने वाली स्थिति बन जाती है।
जिससे आप फ्रेश नहीं महसूस कर पाते और अगर यह कब्ज़ की स्थिति लगातार बनी रहती है तो आपको बवासीर होने का भी ख़तरा बना रहता है। इसलिए आपको इसको जितना हो सके जल्दी छुटकारा पाने के लिए इलाज करना चाहिए। आप डॉक्टर के पास जाने से अच्छा है आप घरेलु नुस्खों की मदद से इसका इलाज करे।
What constipation causes | कब्ज़ होने के क्या कारण है
आपको कब्ज़ होने के बहुत से कारण हो सकते है। यदि आप बाहर का खाना जैसे बर्गर , पिज़्ज़ा, समोसे और छोले भठूरे आदि खाने के शौकीन है और घर पर खाना कम खाते है तो इससे आपको कब्ज़ हो सकती है।
बाहर के खाने में मिर्च मसाला ज़्यादा होता है कभी कभी तो ठीक है लेकिन आपको रोज़ाना बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए।
कम पानी पीना भी शरीर में कब्ज़ का कारण होता है बहुत से लोग काम करने में इतने व्यस्त हो जाते है की उनको पानी पीना ध्यान ही नहीं रहता।
जिससे पानी की कमी होकर यह आपके मल को हार्ड कर देता है। आपको इससे बचने के लिए या अगर आपको पहले से ही कब्ज़ है तो रोज़ाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।
खाना भी अगर आप ऐसा खाते है जिसमे फाइबर की मात्रा कम हो तो इसके कारण भी आपको कब्ज़ हो सकती है। फाइबर सलाद में और रेसेदार सब्जियों में और फलों में मौजूद होता है इसलिए आपको कब्ज़ में खाने में सलाद को जरूर शामिल करना चाहिए। यह आपके मल को मुलायम करके कब्ज़ से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेगा।
Home remedies for constipation | घरेलु नुस्ख़े कब्ज़ के लिए
आप कब्ज़ के लिए सबसे पहले त्रिफ़ला चूर्ण का सेवन कर सकते है जो की मार्किट में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यह चूर्ण आँवला , हरड़ और बहेड़ा के मिश्रण से बनता है जो की बहुत गुणकारी होता है। यह कब्ज़ के अलावा बहुत से रोगों को ठीक करने में काम आता है।
आपको रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच त्रिफ़ला चूर्ण का सेवन करना चाहिए। यह सेवन करने से आपका सुबह अच्छे से पेट साफ़ हो जायेगा।
आप अपने खाने में अदरक का भी प्रयोग कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए कर सकते है। आप अदरक की चाय बना कर पी सकते है या फिर खाने से पहले अदरक के छोटे टुकड़े को चबा चबा कर खा सकते है यह आपके पेट को साफ़ करने के साथ आपकी भूख को भी बढ़ाएगा। कब्ज़ के लिए आप केले का प्रयोग भी अपने भोजन में कर सकते है।
केले में बहुत मात्रा में पोटैशियम और बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो आपके पेट के लिए बहुत लाभकारी होता है। यदि आप दिन में २ से ३ केले का सेवन करते है तो यह आपको कब्ज़ नहीं होने देता। आप निम्बू पानी का प्रयोग कब्ज़ को दूर करने के लिए कर सकते है।
आपको निम्बू पानी बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 1 निम्बू और थोड़ा सा नमक मिला सकते है। यह भी आपके पेट को कब्ज़ से बचता है। इसका सेवन रोज़ जब तक कब्ज़ से पूरी तरह से छुटकारा नहीं मिल जाता कर सकते है। पूरा पढ़े
Comments
Post a Comment